फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhatolikalan team defeated Jharmajri in Kabaddi

Solan News: कबड्डी में भटोलीकलां की टीम ने झाड़माजरी को हराया

Sat, 15 Feb 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
डाइट सोलन की ओर से किशनपुरा स्कूल में करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

लंबीकूद में साहिल, शीतल, 200 मीटर दौड़ में मोहित रहे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला किशनपुरा में स्कूल न जाने वाले बच्चों की डाइट सोलन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम विवेक महाजन ने किया। इस मौके पर 200 बच्चों ने भाग लिया। कबड्डी में भटोलीकलां की टीम ने झाड़माजरी को पराजित किया।छात्रा वर्ग में झाड़माजरी ने दासोमाजरा की टीम को पराजित किया। लंबीकूद में कुंजाहल के साहिल विजेता रहा। झाड़माजरी का अतुल उपविजेता रहा। वहीं, महिला वर्ग में झाड़माजरी की नैना ने प्रथम व शीतल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में झाड़माजरी के मोहित विजेता व बैली दयोड़ के भरत सिंह उपविजेता रहे। लड़कियों में पीर स्थान की मनीषा ने पहला व झाड़माजरी की नैना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपनिदेशक राजेंद्र वर्मा ने विजेता व उपविजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य निरीक्षक देश राज शर्मा, डाइट के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, बीईईओ रामानंद, कोऑडिनेटर योगिंद्र, विशाल चौहान, हरि सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed