फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhajans and kirtans in temples on Hanuman Jayanti, queues formed since morning

Solan News: हनुमान जयंती पर मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुबह से लगीं कतारें

Sat, 12 Apr 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिलेभर में हनुमान जयंती पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह से ही दर्शनार्थ मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिला मुख्यालय के हनुमान मंदिर में भी दिनभर भीड़ लगी रही। भक्तजनों ने पाठ व पूजा-अर्चना के बाद आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ भगवान से परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों ने मालरोड पर हलवे का प्रसाद भी वितरीत किया। इसी के साथ लोगों को चावल व राजमाह का भंडारा भी आवंटित किया। वहीं, धर्मपुर में भी हनुमान जयंती पर सनातन धर्म मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ का जाप किया। हनुमान जी की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। हनुमान जयंती को लेकर मंदिर परिसर को बेहतर तरीके से सजाया गया था। देर रात तक मंदिर परिसर में लोग कतारों में लगकर शीश नवाया।

बद्दी में सुंदरकांड का पाठ
बद्दी (सोलन)। हनुमान जंयती पर बीबीएन में जगह-जगह भंडारे व कीर्तन का कार्यक्रम हुए। बद्दी के वार्ड-दो में सुंदरकांड का पाठ हुआ। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने वार्ड-दो में सुंदर कांड का पाठ करवाया। इसमें पंडित पित्रेश्वर प्रसाद ने पाठ किया। उसके बाद भगवान हनुमान को 56 भोग लगाए। हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बद्दी की महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मान सिंह मेहता, कृष्ण कौशल, दीपू पंडित,रीता मेहता, विशाल कौशल, अजय कौशल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


कुनिहार में हनुमान जयंती की धूम
कुनिहार(सोलन)। हनुमान जयंती महोत्सव कुनिहार में धूमधाम से मनाया गया। हरिद्वार से आए स्वामी हरि चेतना नंद 1008 ने हनुमान जन्म की कथा सुनाई। सुंदरकांड की अनेक चौपाइयों के भाव से उपस्थित श्रोताओं को अवगत करवाया। हनुमान व भगवान श्री राम के भजनों पर नाच गाकर भक्तों ने खूब आनंद उठाया। स्वामी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। जो प्रतिवर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। इस मौके पर रामेश्वरी देवी, मनोहर लाल, हेमा शर्मा, स्नेह लता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed