फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BBN labour union poltic comes fast

बीबीएन में दो मजदूर यूनियनों में वर्चस्व की जंग तेज

Wed, 18 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Wed, 18 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
BBN labour union poltic comes fast
भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष जोगिंद्र डोगरा के हिंद मजदूर सभा में शामिल होने के बाद बीबीएन में दोनों मजदूर यूनियनों में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। - फोटो : demo pic

भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष जोगिंद्र डोगरा के हिंद मजदूर सभा में शामिल होने के बाद बीबीएन में दोनों मजदूर यूनियनों में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। जोगिंद्र के हिंद मजदूर सभा में शामिल होने के वक्त सभा के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल और जिला महासचिव राजू भारद्वाज भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


हिंद मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कप्पा ने बताया कि बुधवार को इसका ऐलान कर दिया है। चंदेल ने कहा कि हिंद मजदूर सभा द्वारा कामगारों के हितों में किए जाने वाले कार्यों का ही परिणाम है कि अन्य मजदूर सभाओं के निष्ठावान कार्यकर्ता हिंद मजदूर सभा में शामिल हो रहे हैं। डोगरा की एंट्री के तत्काल बाद उन्हें हिंद मजदूर सभा के बीबीएन मंडल का अध्यक्ष भी बना दिया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अवतार सिंह, नरेश कुमार, सोहन लाल डोगरा, ममता देवी, निर्मला, शीला, विजय कुमार, रानी, अश्वनी कुमार, निर्मल सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं भामसं ने डोगरा को निष्क्रिय फेक्टर करार दिया है। कहा कि इससे इससे संघ को किसी तरह से कोई क्षति नहीं होगी।
विज्ञापन


भामंस में नहीं था स्वतंत्र : डोगरा
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र डोगरा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ में उन्हें स्वतंत्र रूप से मजदूरों के हितों में कार्य करने का मौका नहीं मिल रहा था। इसके चलते उन्होंने हिंद मजदूर सभा का दामन थाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोगरा का भामसं से नहीं कोई नाता : गोपाल
भामसं के जिला अध्यक्ष गोपाल चौधरी ने कहा कि जोगिंद्र डोगरा काफी समय से संगठन में कोई कार्य नहीं कर रहे थे। उनका भामसं से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि वो ऐसे संगठन में शामिल होने की बात कर रहे हैं जिनका प्रदेश में पंजीकरण तक नहीं है। कहा कि भामसं एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है और देश का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होेंने कहा कि जो व्यक्ति ऐसे संगठन में कार्य नहीं कर सकता वो अन्य संगठनों में कामगारों की क्या सेवा करेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed