फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Barotiwala-Bhupnagar road will be constructed at a cost of Rs 25 crore, the World Bank will provide the funds.

Solan News: 25 करोड़ से बनेगी बरोटीवाला-भूपनगर सड़क, वर्ल्ड बैंक देगा राशि

Mon, 02 Feb 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Barotiwala-Bhupnagar road will be constructed at a cost of Rs 25 crore, the World Bank will provide the funds.
दून के विधायक राम कुमार चौधरी भूपनगर से बरोटीवाला तक बन रही सड़क का निरीक्षण करते हुए- स्रोत- वि
विधायक ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए
विज्ञापन

30 अप्रैल तक सड़क का काम पूरा करने का रखा टारगेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला बैरियर से वर्धमान चौक भूपनगर तक वर्ल्ड बैंक 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाएगा। सोमवार को विधायक रामकुमार चौधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य के तकनीकी पहलुओं का गहन अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर टाइल कार्य, खंभों की स्थापना और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा प्राप्त होगी। विधायक चौधरी ने कहा कि यह मार्ग औद्योगिक, व्यापारिक और आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे यातायात सुगम होगा और बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर निर्माण कार्य के ठेकेदार राजेंद्र सिंह, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अबरोल, बीबीएनडीए के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद, वर्ल्ड बैंक परियोजना के अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed