{"_id":"64ba6578f24713022a077746","slug":"bank-manager-accused-of-multi-crore-scam-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1040-3928-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मशाला - ऊना के ध्यानार्थ\nकरोड़़ों के घोटाले का आरोपी बैंक प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मशाला - ऊना के ध्यानार्थ करोड़़ों के घोटाले का आरोपी बैंक प्रबंधक गिरफ्तार
Fri, 21 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ऊना की लक्कड़ काॅलोनी से पकड़ा
वर्ष 2019 में हुआ था आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने करोड़ों रुपये का घोटाला करने के आरोपी हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। राजपाल सिंह ऊना जिले के चलोला गांव के रहने वाला था। पुलिस के अनुसार बैंक प्रबंधक ने नालागढ़ में वर्ष 2011 व 2013 के दौरान इस घोटाले को अंजाम दिया था। इसके बाद उसे वर्ष 2016 में निलंबित कर दिया गया था। वर्ष 2019 में इसके खिलाफ बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने मामला दर्ज करवाया था। लेकिन यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।
नालागढ़ के अतिरिक्त थाना प्रभारी अशोक राणा ने इस मामले की छानबीन करते हुए ऊना के चलोला गांव में छापा मारा। पांच-छह दिन तक छानबीन के बाद उसके गांव के किसी व्यक्ति से उसका मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद पता चला कि वह ऊना की लक्कड़ काॅलोनी में रह रहा है। यहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को दालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
डीेएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि राजपाल सिंह ने नालागढ़ में बैंक प्रबंधक की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए ऋण देकर 5.11 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। वर्ष 2019 में बैंक प्रबंधक राजपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था लेकिन वह कहीं पर नहीं मिल रहा था लेकिन अब पुलिस ने आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।