फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ballot paper writing for Panchayat elections begins, 250 employees on duty

Solan News: पंचायत चुनावों के लिए बैलेट पेपर लेखन कार्य शुरू, 250 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

Sun, 17 May 2026 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ballot paper writing for Panchayat elections begins, 250 employees on duty
पंचायत चुनावों के लिए बैलेट पेपर लेखन कार्य करते कर्मचारी। संवाद
26 मई को होने वाले पहले चरण के चुनावों की हो रही तैयारी
विज्ञापन

समय रहते पोलिंग पार्टियों तक सामग्री पहुंचाने का किया जा रहा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए बैलेट पेपर लेखन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत कुनिहार विकास खंड में बैलेट पेपर लेखन के लिए विभिन्न विभागों के 250 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि समय रहते तैयारियां पूरी हो सके। चुनावों के विभिन्न चरणों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से बैलेट पेपर लिखने के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं। इसमें 16 और 17 मई को 26 मई को होने वाले चुनावों के लिए बैलेट पेपर लेखन कार्य किया जा रहा है। इसी तरह 28 मई को होने वाले चुनावों के लिए 18 और 19 मई को और 30 मई को होने वाले चुनावों के लिए 20 और 21 मई को बैलेट पेपर तैयार किए जाएंगे। कुनिहार के खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर ने कहा कि प्रशासन प्रयास कर रहा है कि चुनाव सामग्री समय रहते तैयार कर पोलिंग पार्टियों तक पहुंचाई जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बताया कि इस कार्य के लिए 20-20 कर्मचारियों के अलग-अलग लॉट बनाए गए हैं। कर्मचारियों के बैठने, कार्य विभाजन और रिकॉर्ड व्यवस्था को देखने के लिए विशेष टेबल लगाई गए हैं। 24 मई को पोलिंग पार्टियों को सामग्री आवंटित करने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की जा रही है।



धर्मपुर ब्लाक में बैलेट पेपर प्रकिया 62 महिला कर्मचारियों के हवाले
धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के तहत 26 पंचायतों के प्रत्याशियों को मत देने के लिए बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम लिखने का काम 62 महिला कर्मचारियों से करवाया जा रहा है। विकास खंड धर्मपुर के बीडीओ धनीराम पंवर व पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया धर्मपुर ब्लाक में लगभग 37 हजार बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम लिखने का काम किया जा रहा है। इस काम में विभिन्न विभागों से महिला कर्मचारियों को लगाया गया है। यह कार्य 16 मई से 20 मई तक किया जाऐगा। उन्होंने बताया की प्रधान पद के बैलेट पर का रंग हल्का हरा होगा, जबकि उप प्रधान पद के लिए बैलेट पेपर का रंग पीला होगा। वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा। पंचायत समिति के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर होगा जबकि जिला परिषद के लिए हल्का नीला बैलेट पेपर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed