फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baghat Bank case: Property of a defaulter auctioned for Rs 1.60 crore

Solan News: बघाट बैंक मामला, एक डिफाल्टर की 1.60 करोड़ रुपये में संपत्ति नीलाम

Sat, 03 Jan 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सोलन के कथेड़ में 6.10 बीघा जमीन लगी बोली, 14 संपत्तियों बचने के लिए ऑनलाइन रखी थी बोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। बघाट बैंक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब बैंक के डिफाल्टरों की संपत्तियों के लिए खरीदार भी आगे नहीं आ रहे। शुक्रवार को बैंक प्रबंधकों ने 14 संपत्तियों को नीलाम करने के लिए ऑनलाइन बोली रखी थी, जिसमें मात्र एक संपत्ति ही बिक पाई। सोलन के कथेड़ में डिफाल्टर की 6.10 बीघा जमीन 1.60 करोड़ रुपये में बिकी, जबकि अन्य किसी भी संपत्ति को खरीदने के लिए खरीदार आगे नहीं आए। अब बैंक दोबारा से अन्य संपत्तियों को बेचने के लिए ऑनलाइन बोली लगाएगा।
हैरानी इस बात की है कि इसमें बद्दी में एक कारोबारी के भवन व जमीन को खरीदने के लिए कोई आगे नहीं आया। बैंक प्रबंधकों को इस संपत्ति के बिकने से काफी फायदा होना था। यह संपत्ति करीब 4.63 करोड़ रुपये में सेल होनी थी। इसके अलावा सोलन शहर व इसके आसपास भी कई संपत्तियां थीं, जिनके बेचने की बैंक प्रबंधक कयास लगाकर बैठे थे। बैंक ने करीब 11.14 करोड़ रुपये की कुल संपत्तियां इस बार ऑक्शन में लगाई थीं। इसमें मात्र एक संपत्ति ही बिक पाई। इसमें बोलीदाता ने पहले ही 10 फीसदी राशि जमा करवा दी,जबकि अब 15 फीसदी राशि को नीलामी होने के 24 घंटे के भीतर बैंक में जमा करवाना होगा। साथ ही अन्य 75 फीसदी राशि को 15 दिनों में जमा करवाना होगा, जिसके बाद बैंक बोलीदाताओं को इसके कागज व अन्य दस्तावेज सौंप देगा।
विज्ञापन

12 दिसंबर को 13 संपत्तियां लगाई थी सेल पर
वहीं इससे पहले 12 दिसंबर को भी बैंक ने अपनी 13 संपत्तियां सेल पर लगाई थी। इसमें चार संपत्तियां बिकी थी, जिससे बैंक को करीब 4.13 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई थी। बैंक प्रबंधक अब केवल डिफाल्टरों की संपत्तियों के सहारे बैठा है। यदि यह संपत्तियां बिकती हैं तो बैंक में कैपिंग हटने के आसार होंगे, नहीं तो बैंक के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। हालांकि अभी 12 जनवरी को भी बैंक ने 8 संपत्तियां सेल करने के लिए पहले ही तैयारियां कर दी है। इसमें भी शहर के आसपास की कई संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

कैपिंग हटाने के लिए जरूरी है संपत्तियां बेचना
बघाट बैंक में आठ अक्तूबर को कैपिंग लग गई थी। इसमें बैंक के करीब 80 हजार ग्राहकों को छह माह में केवल 10 हजार रुपये निकालने की ही अनुमति है। हालांकि उसके बाद करीब तीन हजार ग्राहकों ने अपने पैसे निकालकर खाते बंद करवा दिए। वहीं अभी भी बैंक के पास करीब 77 हजार ग्राहक हैं, जिन्हें अब कैपिंग के हटने का इंतजार है। बैंक का एनपीए भी अब 138 करोड़ से करीब 120 करोड़ के आसपास पहुंच गया है, मगर उन्हें कैपिंग हटाने के लिए इसे 100 करोड़ से नीचे लाना होगा।



कोट

बैंक ने शुक्रवार को डिफाल्टरों की संपत्तियां को सेल पर लगाया था। इसमें कथेड़ में एक संपत्ति करीब 1.60 करोड़ में बिकी है। इसमें कुल 14 संपत्तियों को सेल के लिए लगाया था, जिसमें एक संपत्ति बिकी है। अन्य को दोबारा सेल के लिए लगाया जाएगा। इसके अलावा 12 जनवरी को भी आठ डिफाल्टरों की संपत्तियों को सेल पर लगाया जाएगा।

अरूण शर्मा , चेयरमैन बघाट बैंक सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed