फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi to Barotiwala road opened for small vehicles

Solan News: बद्दी से बरोटीवाला मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोला

Tue, 11 Jul 2023 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। मंगलवार को मौसम साफ रहने पर बीबीएन में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बद्दी से बरोटीवाला और बरोटीवाला से कालका के लिए प्रशासन व संबंधित विभाग ने छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। हालांकि, बड़े वाहन पूरी तरह से बंद है। इसके अलावा बद्दी से चंडीगढ़ वाया सिसमा मार्ग को भी छोटे वाहनों के लिए वन वे किया गया है। बरोटीवाला से हरिपुर पट्टा मार्ग भी खोल दिया गया है। बीते सोमवार से यह मार्ग पूरी तरह से बंद थे।
विज्ञापन


नालागढ़ से दभोटा, नालागढ़ से ढेरोंवाल, नालागढ़ से रामशहर और रामशहर से स्वारघाट मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावा बद्दी से नालागढ भी अब वाहन चलने शुरू हो गए हैं। बद्दी से पिंजौर, रामशहर से शिमला, रामशहर से चमदार, रामशहर के गंभर, रामशहर से जयनगर, नालागढ़ स्वारघाट, दभोटा से भरतगढ़ मार्ग अभी भी तीसरे दिन बंद रहे।
विज्ञापन


एसपी मोहित चावला ने बताया कि लोनिवि व एनएचएआई के अधिकारियों की लक्कड़ पुल की जांच के बाद बद्दी बरोटीवाला मार्ग को वन वे यातायात के लिए खोल दिया गया है। केवल छोटे वाहनों को इस मार्ग पर चलने की अनुमति प्रदान की गई है। वहीं, बद्दी से चंडीगढ़ वाया सिसमा मार्ग छोटे वाहनों के लिए वन वे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed