फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi police arrested two more accused of Khera shootout few days ago

पुलिस ने खेड़ा गोलीकांड के दो ओर आरोपी धरे

Sun, 06 Jun 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। खेड़ा गोलीकांड में दो आरोपियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गोलीकांड में अभी तक दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने पहले ही फरार आरोपियों की संपत्ति को सीज कर रखा है। 24 मई को नालागढ़-बद्दी मार्ग पर खेड़ा गांव में गोलीकांड हुआ जिसमें खनुआ गांव के 24 वर्षीय युवक सिमरन ऊर्फ सीमू की गोली लगने से मौत हो गई थी जबकि चार लोग घायल हो गए थे। घायल व्यक्ति नालागढ़ अस्पताल में भर्ती थे, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बलबीर व राकेश को और गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अभी तक दस आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी जगपाल व अजय अभी फरार हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों की संपत्ति को सीज कर दिया है। एसपी रोहित मालपानी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आठ आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जिसमें तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया जबकि पांच पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस को अभी तक दो आरोपियों का तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed