{"_id":"5909d7394f1c1b6e504418b0","slug":"baddi-and-kuthar-got-a-two-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी और कुठाड़ में अब नहीं होगा बिजली संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी और कुठाड़ में अब नहीं होगा बिजली संकट
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में जनसभा में पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में सीएम ने मंगलवार को दून विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने करीब 32 करोड़ की लागत से दो बड़े बिजली प्रोजेक्टों की शुरुआत करवाई। बोर्ड का दावा है कि इससे करीब 46 हजार की आबादी को पहले से कहीं अधिक बेहतर और मजबूत बिजली व्यवस्था मिलेगी। इससे उद्योग जगत भी लाभान्वित होगा।
विज्ञापन
सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरोटीवाला पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया, इसके बाद काफिला बद्दी पहुंचा। उन्होंने कोटला में कोटला हरिपुर मार्ग का शिलान्यास, बद्दी शीतलपुर मार्ग पर पुल का लोकार्पण, मलपुर में 66 केवी विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर की आधारशिला, पट्टा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास, गोयला में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला और चंडी में हाल ही में अपग्रेड किए सीएचसी चंडी की आधारशिला रखी। सीएम वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कुल 60 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
विज्ञापन
66 केवी विद्युत उपकेंद्र मलपुर सहित करीब दो किलोमीटर लंबी 66 केवी डबल सर्किट संचार लाइन के निर्माण पर 14.25 करोड़ और लाइन के निर्माण पर 8.77 करोड़ खर्च हुए हैं। कुल 23.2 करोड़ की इस योजना से मलपुर और संडोली पंचायत के 16 गांवों के लगभग 21 हजार लोग लाभान्वित होंगे। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गोयला सहित 25 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन स्थापित होगी और करीब 8.56 करोड़ की लागत वाली इस योजना से 14 पंचायतों के 206 गांवों के करीब 25 हजार लोग लाभान्वित होंगे। बद्दी शीतलपुर पुल के निर्मित होने से सरसा पार रहने वाले शीतलपुर, लंडेवाल, कल्याणपुर और केंदूवाल गांवों के सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
शिक्षकों के रिक्त पदों का मुद्दा उठाया
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हरिपुर संडोली में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में कई विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने और स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूरा करने सहित कई समस्याओं को रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने हर समस्या का चरणबद्ध तरीके से हल करने का आश्वासन दिया। विधायक चौधरी रामकुमार ने भी हल्के की समस्याओं को उनके समक्ष रखा और इसमें से कई समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने घोषणाएं भी कीं।
कौल और बाली के साथ दिखी ट्यूनिंग
समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह और परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली भी मौजूद रहे। सीएम के साथ दोनों नेताओं की ट्यूनिंग काफी बेहतर दिखी। कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बावा हरदीप सिंह, दून के विधायक एवं उपमंडल जन शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन चौधरी रामकुमार, नप बद्दी अध्यक्ष मदन चौधरी, एसपी बददी बीएस चौहान, एसडीएम आशुतोष गर्ग, बीबीएनडीए सीईओ आदित्य नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कांग्रेसी नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।