{"_id":"695ab87abc4be39dc603ea7a","slug":"ax-felled-40-trees-in-plashow-village-of-ochghat-solan-news-c-176-1-ssml1040-160700-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ओच्छघाट के प्लाशो गांव में 40 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ओच्छघाट के प्लाशो गांव में 40 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
विज्ञापन
निजी भूमि पर नियमों को ताक पर रखकर काट दिए पेड़, वन विभाग ने जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ओच्छघाट के समीप प्लाशो गांव में निजी भूमि पर नियमों को ताक पर रखकर करीब 40 हरे पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि भूमि मालिक ने कुछ पेड़ों की अनुमति ली थी, लेकिन उसकी आड़ में दर्जनों अतिरिक्त पेड़ काट डाले। जानकारी के अनुसार, प्लाशो गांव में पिछले कुछ दिनों से पेड़ों का कटान चल रहा था। किसी स्थानीय व्यक्ति ने कटान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कटे हुए पेड़ों को गिनने और उनकी प्रजाति की रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भूमि मालिक के पास कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति तो थी, लेकिन मौके पर स्थिति इसके विपरीत मिली। काटे गए पेड़ों की संख्या अनुमति से कहीं अधिक बताई जा रही है। वन विभाग अब यह मिलान कर रहा है कि कुल कितने पेड़ों की परमिट जारी हुई थी और कितने पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं।
कोट
प्लाशो गांव में भारी संख्या में पेड़ों के काटे जाने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है कि अनुमति से अधिक कितने पेड़ काटे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एचके गुप्ता, डीएफओ,सोलन