{"_id":"66accb74eda354432709f92b","slug":"awasthi-listened-to-the-problems-of-pageal-and-road-solan-news-c-176-1-ssml1040-126038-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अवस्थी ने पेजयल और सड़क की की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अवस्थी ने पेजयल और सड़क की की समस्याएं सुनीं
Fri, 02 Aug 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश
वर्षों के मौसम में सभी से एहतियाती बरतने का आरोप
अवस्थी बोले अब हर सप्ताह दो पंचायतों में सुनेंगे समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय अवस्थी शुक्रवार को लोनिवि अर्की के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। अवस्थी ने अर्की विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए लगभग 120 लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों की विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं को निपटाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान सड़कों का उचित रख-रखाव करें ताकि परिवहन व्यवस्था बाधित न हो और किसानों व बागवानों को अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक ले-जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
अवस्थी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की गई है। इसके तहत पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा में डिप्लोमा व डिग्री कोर्स समेत पीएचडी करने तक के लिए एक प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
अवस्थी ने बताया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में हर सप्ताह में दो दिन अलग-अलग पंचायतों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। अर्की विस क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वर्षा के मौसम के दृष्टिगत अपना ध्यान रखें और नदी-नालों से दूरी बनाएं। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में अपने पंचायत प्रधान, उपमंडल स्तर या राज्य सरकार द्वारा जारी नंबरों पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, खंड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की तारा चंद नेगी, सहायक पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।