{"_id":"67ea867ded4444242009cdfb","slug":"awareness-was-created-on-drug-addiction-and-malnutrition-through-street-play-in-ghanagughat-solan-news-c-176-1-ssml1040-140717-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: घनागुघाट में नक्कड़ नाटक से नशा और कुपोषण पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: घनागुघाट में नक्कड़ नाटक से नशा और कुपोषण पर किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। घनागुघाट स्कूल में छात्रों समेत अभिभावकों को नशे और कुपोषण पर नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया। विद्यालय के रेडक्रॉस और नशा निवारण समिति के प्रभारी पुष्पेंद्र कौशिक ने बताया कि निजी संस्था का नशा और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना एक बहुत ही सराहनीय पहल है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि छात्र नशीली दवाओं से अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. विक्रांत, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार, शिक्षक देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, कामेश्वर, वर्मा, जोगिंद्र कुमार, रोशन लाल ठाकुर, रवि राणा, खेमराज, बबीता शर्मा, भावना चंदेल, मदन लाल ठाकुर, ज्वाला दास ठाकुर, कुलभूषण, शांति देवी, सोमा देवी अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।