{"_id":"6990c38d7eaddb07500be5c4","slug":"awareness-camp-organised-for-pregnant-and-lactating-mothers-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1044-163233-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए लगाया जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए लगाया जागरूकता शिविर
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
बद्दी अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता धात्री माताओं को संतुलित आहार के लिए जागरूक करते हुए- सं
- फोटो : नसियाजी मंदिर में आयोजित लाडू महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी के सिविल अस्पताल में गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य माताओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित आहार, स्तनपान के महत्व, मां और शिशु के समुचित पोषण के बारे में जागरूक करना रहा। इस अवसर पर आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्वेता शर्मा एवं रीना शर्मा ने उपस्थित गर्भवती एवं धात्री माताओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन, संस्थागत प्रसव और नवजात शिशु की उचित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने माताओं को बताया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने और नियमित टीकाकरण के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।