{"_id":"696b8f9d0319acdd480a6d25","slug":"awareness-camp-for-ladies-solan-news-c-176-1-ssml1040-161526-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आपात स्थिति में महिलाएं 181 हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आपात स्थिति में महिलाएं 181 हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
विज्ञापन
70 से अधिक महिलाओं को दी घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम की जानकारी
मिशन शक्ति संकल्प हब के तहत कुनिहार में महिला जागरूकता शिविर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। मिशन शक्ति संकल्प हब के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट में महिला जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला समन्वयक रेनू शर्मा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा और पॉक्सो अधिनियम सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। जिला समन्वयक संकल्प हब ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में वे कानून के माध्यम से अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
महिलाओं को एडमिनिस्टर नीलम मेहता ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, वहां मिलने वाली सेवाओं तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में अवगत कराया। बताया कि आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है और वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से काउंसलिंग, कानूनी व चिकित्सीय सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। वक्ताओं ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। शिविर में 70 महिलाओं ने भाग लिया।