फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Authorities start removing illegal parkings and vends on the sides of Kalka-Shimla NH

कालका-शिमला हाईवे से अवैध पार्किंग और रेहड़ियां हटाना शुरू

Thu, 07 Oct 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Authorities start removing illegal parkings and vends on the sides of Kalka-Shimla NH
Authorities start removing illegal parkings and vends on the sides of Kalka-Shimla NH
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी हटाने को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। वीरवार को पुलिस और फोरलेन कंपनी के अधिकारियों ने चालकों और रेहड़ी धारकों को अपना सामान शुक्रवार तक समेटने के लिए कहा है।
विज्ञापन

साथ ही हिदायत दी गई है कि अगर कोई नियमों की पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर वाहन और सामान जब्त किया जाएगा। इसे लेकर जिला पुलिस और अन्य अधिकारियों की टीम भी बनाई गई है। परवाणू से सोलन के बीच अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी लगती जा रही है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे समेत स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे मनमाने ढंग से लगाई रेहड़ियों पर हाईकोर्ट ने सख्त कदम उठाते हुए तीन माह के अंदर हटाने के आदेश जारी किए थे। ये आदेश अगस्त माह में जारी किए थे जिसके बाद प्रशासन की टीमों ने रेहड़ियां हटाने के लिए धारकों को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर पुलिस ने इस पर कार्य शुरू कर दिया है और शुक्रवार तक रेहड़ियां और सड़क किनारे से अवैध पार्किंग हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। धर्मपुर में सड़क किनारे से लगभग दसवीं बार अवैध पार्किंग और रेहड़ियों को हटाया जा रहा है। वर्तमान में हाईवे पर दत्यार से कुमारहट्टी तक दर्जनों रेहड़ियां अवैध खड़ी हैं।

उधर, डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि पहले चरण में फोरलेन का कार्य पूरा हो चुका है। अब यहां अवैध पार्किंग और रेहड़ियां हटाने के लिए लोगों को कहा है। अगर कोई नियमों का पालन नहीं करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed