{"_id":"58aeeaba4f1c1b1b4bb22eab","slug":"attack-on-contrater","type":"story","status":"publish","title_hn":" ठेकेदार पर गाड़ी से उतारकर डंडों और तलवारों से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार पर गाड़ी से उतारकर डंडों और तलवारों से हमला
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
आपसी रंजिश के चलते चार अज्ञात हमलावरों ने बद्दी के एक ठेकेदार को घर से बाहर बुलाकर पीट डाला।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी रंजिश के चलते चार अज्ञात हमलावरों ने बद्दी के एक ठेकेदार को घर से बाहर बुलाकर पीट डाला। हमलावर डंडों और तलवारों से लैस थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज शिकायत में गगन बहादुर गांव लेही डॉ. कड़ुआना ने पुलिस में दर्ज शिकयत में कहा है कि वह ठेकेदार है। बुधवार रात करीब पौने नौ बजे वह घर पर था। इस दौरान उसे एक काल आई और कॉलर ने कहा कि वह जस्सी बोल रहा है किसी जरूरी काम से मिलने चाहता है। बातचीत का हवाला देते हुए उसे भुड्ड बुला लिया।
विज्ञापन
ठेकेदार कार में सवार होकर भुड के लिए निकल पड़ा। ठेकेदार के मुताबिक जैसे ही वह कार में अलपला कंपनी के पास रात करीब 9.30 बजे पहुंचा तो एक स्विफ्ट कार अचानक उसकी कार के आगे आकर रुकी।
विज्ञापन
इसमें से चार व्यक्ति उतरे और डंडों और तलवारें लहराते हुए उसे कार से बाहर निकाला तथा पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में उसे गहरी चोटें पहुंची हैं। ठेकेदार के शोर मचाने के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।