फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Assessment proposal for electrical work in hospital not made

Solan News: नहीं बना अस्पताल में बिजली के कार्य का आंकलन प्रस्ताव

Sun, 14 Jul 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 14 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Assessment proposal for electrical work in hospital not made
नालागढ के मेक शिफ्ट में भर्ती रोगी। संवाद
नुकसान की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएचएस को भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

मंजूरी के बाद शुरू होगा कार्य, तब तक मेक शिफ्ट में ही चलेगा अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ अस्पताल में बिजली की केबल जलने के बाद उसका मरम्मत कार्य करने के लिए अभी तक आंकलन कर प्रस्ताव नहीं बनाया गया है। बिजली पैनल में आग लगने की घटना को हुए चार दिन बीत चुके हैं। वर्तमान में अस्पताल मेक शिफ्ट अस्पताल के भवन में चल रहा है।
ज्ञात हो कि 11 जुलाई को सांय छह बजे नालागढ़ के अस्पताल में बिजली के पैनल में अचानक धमाका व उसके बाद आग लग गई थी। इस दौरान अस्पताल में 52 रोगी भर्ती थे। आग लगने से अस्पताल में बिजली गुल हो गई है और अस्पताल में धुआं हो गया। अस्पताल में भर्ती मरीज अपने बेड छोड़ कर अस्पताल परिसर में जमा हो गए। दमकल विभाग की टीम मौके पर आई है। आग पर पानी डाल कर उसे बुझाया गया था। इस बीच सभी रोगियों को मेक शिफ्ट अस्पताल में भेजा गया था।
विज्ञापन

उधर, बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि अचानक मीटर में आग लगने से केबल जल गई है। सोमवार को लोनिवि के इलेट्रिक्ल विंग के जेई ने उन्हें पूरे नुकसान के एस्टीमेट देना है। उसके बाद उसे डीएचएस को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed