Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ashwani Khad filtration system to be repaired at a cost of Rs 47.10 lakh

Solan News: अश्वनी खड्ड का फिल्ट्रेशन सिस्टम 47.10 लाख से होगा दुरुस्त

Mon, 09 Nov 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
दो यूवी प्लांट की मरम्मत के साथ तीन साल तक रखरखाव की ठेकेदार को दी जाएगी जिम्मेदारी
विज्ञापन

अश्वनी खड्ड से पहुंचाया जाता है ढाई से तीन एमएलडी पानी
फिल्ट्रेशन सिस्टम की नियमित जांच और उपकरणों की मरम्मत पर खर्च होगी राशि, टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होगा काम
सपरून समेत शहर के कई क्षेत्रों को होती है पेयजल आपूर्ति, प्लांट की कार्यक्षमता बनाए रखने पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर की पेयजल आपूर्ति के प्रमुख स्रोत अश्वनी खड्ड के फिल्ट्रेशन सिस्टम की मरम्मत और रखरखाव पर जल शक्ति विभाग 47.10 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत दो यूवी प्लांट की मरम्मत के साथ तीन साल तक उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदार को सौंपी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
अश्वनी खड्ड पेयजल योजना सोलन शहर की प्रमुख पेयजल योजनाओं में शामिल है। यहां से रोजाना करीब ढाई से तीन एमएलडी पानी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाया जाता है। मुख्य रूप से इस योजना से शहर और सपरून के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को उपचारित करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता है। ऐसे में प्लांट में स्थापित यूवी सिस्टम का सुचारू रूप से काम करना जरूरी है। यूवी तकनीक पानी में मौजूद सूक्ष्मजीवों को निष्क्रिय करने में मदद करती है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी टेंडर के तहत दोनों यूवी प्लांट की मरम्मत के अलावा उनकी नियमित जांच, जरूरी मरम्मत और उपकरणों का रखरखाव किया जाएगा। इसके लिए तीन साल की अवधि निर्धारित की गई है। पेयजल योजना के फिल्ट्रेशन सिस्टम में खराबी आने से कई बार विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसे में मरम्मत और नियमित रखरखाव से प्लांट की कार्यक्षमता बनाए रखने और पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर के लिए ठेकेदारों को 94,250 रुपये की ईएमडी राशि जमा करवानी होगी। विभाग ने इच्छुक ठेकेदारों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मरम्मत और रखरखाव का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

अश्वनी पेयजल योजना के फिल्ट्रेशन सिस्टम की मरम्मत की जाएगी। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिया है। एजेंसी की ओर से ठेका लेते ही काम शुरू होगा। इससे प्लांट की कार्यक्षमता बनाए रखने और पेयजल को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उपचारित करने में मदद मिलेगी।
- ऐन सिंह, एसडीओ, जल शक्ति विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed