Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ASHA workers were given information on oral health.

Solan News: आशा कार्यकर्ताओं को मौखिक स्वास्थ्य के बारे में दीं जानकारियां

Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल अर्की में विश्व मौखिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)।
सिविल अस्पताल अर्की में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर चल रहे एक माह के विशेष जागरूकता अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को मौखिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें समुदाय स्तर पर सही जानकारी प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था, ताकि वे गांव-गांव जाकर लोगों को दांतों और मुंह की स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान एचआईवी काउंसलिंग एवं परीक्षण सेवाएं, सिविल अस्पताल अर्की के काउंसलर विजय कुमार शांडिल ने आशा कार्यकर्ताओं को मौखिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौखिक स्वास्थ्य केवल दांतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। खराब मौखिक स्वच्छता के कारण दांतों में सड़न, मसूड़ों की बीमारी, मुंह के छाले, बदबू, और यहां तक कि मुंह का कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में यह अभियान पूरे एक माह तक विभिन्न गांवों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed