फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki assembly by-election: Nomination papers will be taken for eight, retrenchment on 11, return on 13

अर्की विधानसभा उपचुनाव : आठ को लिए जाएंगे नामांकन पत्र, 11 को छंटनी, 13 को वापसी

Fri, 01 Oct 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
सोलन। भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी शहजाद आलम ने विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने जारी निर्वाचन सूचना के तहत विस क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र आठ अक्तूबर तक उम्मीदवार या उनके किसी प्रस्तावक द्वारा उपमंडलाधिकारी कार्यालय अर्की में निर्वाचन अधिकारी अथवा तहसीलदार (सहायक निर्वाचन अधिकारी) को प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का समय प्रात: 11 बजे से सांय 3:00 बजे तक रहेगा। निर्वाचन सूचना के अनुसार नामांकन पत्र उपमंडलाधिकारी कार्यालय अर्की से उपरोक्त समय अवधि में प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (छंटनी) उपमंडलाधिकारी कार्यालय 11 अक्तूबर को 11 बजे की जाएगी। नामांकन पत्र 13 अक्तूबर को सांय 3:00 बजे से पहले वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन वापस लेने की सूचना उम्मीदवार, उनके किसी प्रस्तावक द्वारा अथवा उनके ऐसे निर्वाचन अभ्यर्थी द्वारा जिसे उम्मीदवार द्वारा लिखित में इसके लिए प्राधिकृत किया गया हो। निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी को उपमंडलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। निर्वाचन की स्थिति में मतदान 30 अक्तूबर को होगा। मतदान प्रात: 8 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed