Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anupam, Sadhya, Namish, Devika, Parth, Sudiksha got first place in the race

Solan News: अनुपम, साध्या, नामेश, देविका, पार्थ, सुदीक्षा ने दौड़ में पाया पहला स्थान

Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anupam, Sadhya, Namish, Devika, Parth, Sudiksha got first place in the race
सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन के विद्यार्थी दौड़ लगाते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
सेंट ल्यूक्स स्कूल में विश्व शांति के लिए मैराथन का आयोजन
विज्ञापन

विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक के साथ नकद राशि देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सेंट ल्यूक्स की ओर से विश्व शांति के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में छठी से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता राहुल वर्मा ने हरी झंडी दिखाने के साथ किया। मैराथन के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कुमारी बलजीत कौर ने की। इस दौरान छात्रों ने पूरे जोश के साथ शांति के लिए इस दौड़ में भाग लिया। प्रथम समूह कक्षा सातवीं और आठवीं पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रहे अनुपम खेस, दूसरे स्थान पर स्वास्तिक सिंह, तीसरे स्थान पर तेजस सिंह रहे। महिला वर्ग में साध्या शर्मा पहले, इनायत बेकटा दूसरे और दिव्यांशी साहनी तीसरे स्थान पर रहीं। तीसरे समूह कक्षा जमा एक और दो में पहले स्थान पर नामेश वशिष्ठ, दूसरे पर अरीब नसीम, तीसरे स्थान पर सहज ठाकुर रहे। महिला वर्ग में देविका शर्मा पहले, रिद्धिमा सिंह कंवर दूसरे और भूमिका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। पांचवें समूह नौवीं से दसवीं कक्षा में पहले स्थान पर पार्थ शर्मा, दूसरे स्थान पर ध्रुव पंडित तीसरे स्थान पर नयनांश शर्मा रहे। महिला वर्ग में सुदीक्षा सिंह पहले, समायरा मांटा दूसरे और अनुष्का राणा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रथम स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ गोल्ड मेडल और 3,000 की नकद राशि इनाम में दी गई। द्वितीय स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ सिल्वर मेडल और 2,000 की नकद राशि इनाम में दी गई। तीसरा स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ कांस्य मेडल और 1,500 की नकद राशि इनाम में दी गई। विद्यालय के प्रबंधक फादर पी सहाय राज और प्रधानाचार्य सिस्टर स्टेला ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed