फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Amidst the resounding beats of drums and spirited chants, the grand palanquin procession of Bada Dev set off.

Solan News: ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों के बीच बाड़ा देव की भव्य पालकी यात्रा रवाना

Tue, 16 Jun 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Amidst the resounding beats of drums and spirited chants, the grand palanquin procession of Bada Dev set off.
रामशहर में बाड़ा देव की पवित्र पालकियों के साथ यात्रा में भाग लेते क्षेत्र के श्रद्धालु। स्रोत  - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
मटूली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कोट की धार के लिए किया प्रस्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन बाड़ा देव मेले को लेकर सोमवार सुबह पूरे इलाके में श्रद्धा, आस्था और अभूतपूर्व उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाड़ा देव मंदिर मटूली में पारंपरिक रीति-रिवाजों, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के बाद बाड़ा देव की पवित्र पालकियों ने कोट की धार के लिए प्रस्थान किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों और भक्तों के गगनभेदी जयकारों के बीच यह यात्रा आगे बढ़ी।
मटूली से शुरू हुई इस पावन देव यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाड़ा देव की पालकियां मटूली से प्रस्थान कर जैसे ही रामशहर पहुंचीं, वहां का पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर खड़े श्रद्धालुओं ने देव पालकियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया, माथा टेका और भगवान बाड़ा देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर वर्ष आयोजित होने वाला यह पारंपरिक बाड़ा देव मेला क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इस मेले की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें केवल आसपास के गांवों के ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय मान्यता
क्षेत्र के लोगों का दृढ़ विश्वास है कि बाड़ा देव के दर्शन करने और इस वार्षिक मेले में सहभागिता करने से पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच निकली यह भव्य देव यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही। अब कोट की धार में आयोजित होने वाले मुख्य मेले को लेकर स्थानीय जनता और दुकानदारों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed