फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ambulance workers took to the streets to press for their demands, raising slogans against the company management.

Solan News: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे एंबुलेंस कर्मी, कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers took to the streets to press for their demands, raising slogans against the company management.
धर्मपुर में 108 व 102 कर्मचारी धरना देते हुए। संवाद - फोटो : महोली में काव्य पाठ करता कवि।
धर्मपुर में धरना, न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम न मिलने पर रोष, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (सीटू) की दो दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत शुक्रवार को जिला सोलन के कर्मचारियों ने धर्मपुर स्थित मेडसवान फाउंडेशन कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। जिले भर से आए एंबुलेंस चालकों और ईएमटी ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण वार्ताओं के विफल होने के बाद मजबूरी में हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन प्रतिनिधि उत्तम सिंह और दिनेश ने कहा कि एंबुलेंस कर्मी दिन-रात जीवन रक्षक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी श्रम अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 घंटे ड्यूटी करवाने के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है और न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा है। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई में अनियमितताएं और छुट्टियों का अभाव कर्मचारियों के मानसिक तनाव का कारण बन रहा है। यूनियन ने एलान किया है कि यह प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहेगा। हड़ताल के कारण जिले में एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर दलजीत सिंह, ओम दत्त शर्मा सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

एस्मा लगाना सरकार की असफलता
सीटू मौके पर पहुंचे सीटू के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार और महासचिव मोहित वर्मा ने कहा कि जब कर्मचारियों ने हक मांगा, तो सरकार ने एस्मा लगाकर दमन का रास्ता अपनाया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय और श्रम विभाग के आदेशों के बावजूद मेडसवान फाउंडेशन श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। यदि तुरंत ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed