फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   All trains will reach Shimla from today after 14 days, trial of Summerhill bridge successful

Solan News: 14 दिन बाद आज से शिमला पहुंचेगी सभी ट्रेनें, समरहिल पुल का ट्रायल सफल

Fri, 13 Jun 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। विश्व धरोहर रेल लाइन पर 14 दिन बाद ट्रेनें कालका से शिमला पहुंचेंगी। इससे पहले पुल की मरम्मत के कारण ट्रेनें कालका से तारादेवी तक ही चल रही थी। समरहिल में पुल नंबर 800 में रेलवे बोर्ड ने पहले चरण में कार्य पूरा कर दिया है। वीरवार दोपहर बाद लाइन को भी जोड़ दिया है। लाइन जोड़ने पर रेलवे बोर्ड के तकनीकी विंग की टीम ने लाइन सही करार(फिट) दे दिया है। तकनीकी विंग से फिट मिलने पर रेलवे बोर्ड ने पहले पुल से इंजन गुजारा। इसके बाद बोगियां जोड़कर ट्रायल पूरा किया। अब 27 व 28 जून को दूसरे चरण में पुल पर फिनिशिंग कार्य किया जाएगा। इस अवधि में भी ट्रेनें कालका से तारादेवी रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए रोस्टर जारी कर दिया है। पांच ट्रेनों का संचालन इन दो दिन भी करेगा। बता दें कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 14 अगस्त 2023 की बरसात में समरहिल के पास पुल 800 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। बादल फटने से पानी का अधिक फ्लो आने से पुल के गार्डर तक टूट गए थे। रेलवे लाइन हवा में लटक गई थी। इसके बाद यहां पर दो गार्डर की सहायता से पुल बनाया गया। ये पुल दो वर्षों बाद मरम्मत मांगने लगा। अब इसकी मरम्मत पूरी हो गई है।



समरहिल में पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया है। भविष्य को देखते हुए पुल की मरम्मत की है। शुक्रवार से कालका से शिमला तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे ओर बेहतर सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी।
विज्ञापन


-नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed