फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Akhand Maha-Vishnu Yajna to begin in Baddi today; to continue until the 19th.

Solan News: बद्दी में आज से शुरू होगा अखंड महाविष्णु यज्ञ, 19 तक चलेगा

Sat, 10 Oct 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 10 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
108 कन्याओं की कलश यात्रा से होगा महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन

श्रीराम कथा, रासलीला और संतों के प्रवचन होंगे मुख्य आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अमरावती अपार्टमेंट स्थित दुर्गा माता मंदिर के निकट श्री विष्णु महायज्ञ सेवा समिति की ओर से 10 से 19 अक्तूबर तक श्रीराम कथा और दस दिवसीय महा अखंड महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 10 अक्तूबर को सुबह 8 बजे 108 कुमारी कन्याओं की विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। शाम 4 बजे पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश होगा। आयोजन में 10 हवन कुंड स्थापित किए जाएंगे। 11 अक्तूबर से प्रतिदिन शाम 5 से रात 10 बजे तक श्रीराम कथा होगी। वृंदावन से आए संतों के प्रवचन, सीताराम नाम जप, अखंड रामधुन और रासलीला भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। कथा वाचन राष्ट्रपति राष्ट्र बाल पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका बाल विदुषी अनुष्का पाठक करेंगी।

जनकपुर रतनसागर महाराज श्रीश्री 1008 हेमंत दास महाराज भी आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस, मौत का कुआं सहित अन्य खेल-तमाशों की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन के तहत 12 अक्तूबर को बाबा के दर्शन-पूजन, 14 अक्तूबर को मत्स्य रूप दर्शन, 15 अक्तूबर को कच्छ रूप दर्शन, 17 अक्तूबर को दिव्य दर्शन तथा 18 अक्तूबर को श्रद्धालुओं को महाराज जी से मिलने का अवसर मिलेगा। 19 अक्तूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति, महास्नान-पूजन एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यज्ञ के संचालक हनुमान महाराज और यज्ञकर्ता परम पूज्य हेमंत दास महाराज हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed