फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agriculture news solan

Solan News: कृषि उपकरण की खरीद के लिए आज से खुलेगा पोर्टल

Thu, 30 Jul 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
किसान 20 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, लॉटरी से होगा चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि विभाग 31 जुलाई से कृषि मशीनरी खरीद के लिए डीबीटी आधारित एग्री मशीनरी पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान आधुनिक कृषि यंत्रों और उपकरणों पर सरकारी अनुदान का लाभ लेने के लिए 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन पूरी तरह पारदर्शी लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा, जिससे पात्र किसानों को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिल सके। कृषि विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में पहाड़ी खेती को आधुनिक बनाने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से सरकार कृषि अभियांत्रिकी उप मिशन के तहत किसानों को पावर टिलर, पावर वीडर सहित अन्य आधुनिक कृषि उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवा रही है। किसानों को आवेदन कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल के माध्यम से करना होगा। वर्ष 2026-27 के लिए पोर्टल 31 जुलाई से सक्रिय होगा और 20 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 21 अगस्त को लॉटरी के जरिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

उधर, नालागढ़ कृषि विभाग के एसएमएस डॉक्टर संदीप गौतम ने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों के अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों को स्वीकृत कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक पहुंचाकर खेती को लाभकारी और आसान बनाना है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया हैं कि वे पोर्टल पर अपनी आईडी बना लें क्योंकि अब सभी सुविधाएं पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही मिलेंगी। किसान कल्याण मंच मितियां के संयोजक जगन्नाथ धीमान ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने से किसानों को लाभ होगा और पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed