फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation against hike in toll tax

Solan News: टोल बैरियर पर बढ़ी हुई दरों पर एंट्री टैक्स लेने के विरोध में जाम

Wed, 01 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में फोर व्हीलर यूनियनों ने सुबह 8:00 बजे से बद्दी में बालद पुल पर लगाया रखा जाम
विज्ञापन

सुबह से किसी भी वाहन को नहीं करने दिया गया बद्दी में प्रवेश
उद्योग कर्मी, स्कूल व एचआरटीसी की बसें फंसी रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। टोल बैरियर ठेकेदार की ओर से बढ़ी हुई दरों पर एंट्री टैक्स वसूलने के विरोध में बद्दी में हिमाचल को जोड़ने वाले पुल पर विभिन्न फोर व्हीलर संगठनों ने सुबह 8:00 बजे से ही जाम लगाए रखा। इससे यातायात पूरी तरह से ठप है। टोल संचालक नई अधिसूचना जारी करने की मांग पर अड़ा हुआ है। जब तक अधिसूचना जारी नहीं होती है तब तक वह नए रेट से टोल काट रहा है जिससे वाहन चालक भड़क गए हैं और पहले टोल बैरियर के पास और अब बालद पुल पर जाम लगा दिया है। इससे कोई भी वाहन न तो बद्दी पहुंच रहा है न ही यहां से कोई निकल पा रहा है।
नालागढ़ में जहां पर टोल ठेकेदार ने 24 घंटे के टोल फ्री कर दिया है, वहीं बद्दी व बरोटीवाला में ठेकेदार न तो बढ़े हुए पैसे वापस दे रहा है और नई टोल पर्ची भी बढ़ी हुई दरों से काट रहा है। इससे जाम खुल नहीं पा रहा और वाहन चालक परेशान हैं। समाचार लिखे जाने तक बरोटीवाला में जाम खुल गया, वहीं बद्दी में अभी भी जारी है। कुछ छोटे वाहन वाया कालूझिंडा होकर हरियाणा निकले, लेकिन बड़े वाहन, बसें, ट्रक, टूरिस्ट वाहन जाम में फंसे हुए हैं। पिंजौर व कालका की ओर से आने वाली स्कूल की बसें भी इस जाम में फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

दून टेंपो यूनियन, हिमालय पिकअप, टाटा एस, 407 टेंपो संचालकों सुबह 8:00 बजे से ही टोल बैरियर के साथ जाम लगा दिया गया। नालागढ़ के सभी टोल बैरियर पर अभी वाहन सुचारु रूप चल रहे हैं लेकिन बद्दी व बरोटीवाला में ठेकेदार टोल कम करने को तैयार नहीं हो पाया है जिससे यहां पर जाम लगा हुआ है। हालांकि स्कूल बसों, गैस, खाने-पीने का सामान, सब्जी, दूध व एबुलेंस को जाने दे रहे हैं, लेकिन जाम में फंसने के कारण वे भी आगे तक नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में भाजपा के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी भी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां पर सुबह से जाम लगा है। एचआरटीसी के कई बसें फंसी हैं। कई टूरिस्ट बसें व गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। वहीं हरियाणा के कालका व पिंजौर की ओर से आने वाली स्कूल व काॅलेज की बसें भी जाम में फंसी हुई हैं। टेंपो यूनियन के प्रधान रमेश चौधरी ने बताया कि उनकी पहले 120 रुपये की पर्ची कटती थी लेकिन अब बढ़ाकर 170 कर दी है। सरकार ने इसे कम कर दिया है लेकिन टोल संचालक टोल के रेट कम नहीं कर रहा है। जब तक पुराने रेट बहाल नहीं होते हैं तब तक जाम जारी रहेगा। दोपहर बाद बद्दी के एसडीएम संजीव धीमान मौके पर पहुंचे थे लेकिन उनके समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं हटे। इससे आम लोग परेशान हैं।
विधायक रामकुमार चौधरी ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है जाम को खोल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed