फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After the corporation, now the administration Ban on construction work in the city

Solan News: निगम के बाद अब प्रशासन ने लगाई शहर में निर्माण कार्यों पर रोक

Wed, 19 Jun 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 19 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने जारी के किए आदेश, कार्रवाई करने को कहा
विज्ञापन

शहर में निर्माण कार्य करने वालों की भी की जाएगी जांच
नगर निगम निर्माण के लिए आवंटित नहीं करेगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल को लेकर मंडराते हुए संकट को देखते हुए नगर निगम के बाद अब जिला प्रशासन ने भी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। इस बारे उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, निगम को भी निर्माण कार्य के लिए पानी नहीं देने के लिए कहा है। निर्माण कार्य के लिए अब लोगों को अपने स्तर पर ही पानी की व्यवस्था करनी होगी। आदेशों में स्पष्ट किया है कि अगर निर्माण कार्यों के लिए कोई नगर निगम का पानी प्रयोग में लाता है तो इसकी जांच की जाए। साथ ही उस पर सख्त कार्रवाई भी की जाए।
यह आदेश आगामी दिनों तक लागू रहेंगे। वहीं, कर्मचारियों को भी निर्माण कार्यों पर नजर रखने के लिए कहा है और कार्यों में प्रयोग होने वाला पानी कहां से आ रहा है। इसकी पता लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि पानी के व्यर्थ बहाव को रोका जा सके। अगर कोई निर्माण कार्यों को लेकर नगर निगम की ओर से दिए जाने वाले पानी का प्रयोग करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर में पानी की किल्लत होने पर भी लोग निर्माण कार्यों को नहीं रोक रहे हैं। वार्डों में लोगों की ओर से निर्माण कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। अभी तक कई जगहों में लोग नगर निगम की ओर से दिए जाने वाले पानी का प्रयोग निर्माण कार्यों में भी कर रहे थे। ऐसे में पानी की खपत भी शहर में अधिक हो गई। उधर, उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि पेयजल किल्लत को देखते हुए शहर में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। अगर कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed