{"_id":"695e66b165151c8b5907716c","slug":"after-the-assurance-of-the-sp-the-district-bar-association-called-off-the-strike-solan-news-c-176-1-ssml1040-160886-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एसपी के आश्वासन के बाद जिला बार एसोसिएशन ने वापस ली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एसपी के आश्वासन के बाद जिला बार एसोसिएशन ने वापस ली हड़ताल
विज्ञापन
एसोसिएशन ने जनरल हाउस कर की चर्चा
एसपी से मिला एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
एसपी बोले, जांच अधिकारी बदला, उच्च स्तरीय जांच की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अधिवक्ता से मारपीट के मामले को लेकर बुधवार सुबह न्यायालय परिसर सोलन में जिला बार एसोसिएशन का जनरल हाउस हुआ। बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
जनरल हाउस में मामले पर चर्चा की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया गया। अभिषेक ठाकुर ने बताया कि इस मामले में प्रदेशभर की बार एसोसिएशनों का समर्थन जिला बार एसोसिएशन को मिला है। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह से मिला। यहां दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई।
पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि बार एसोसिएशन की मांगों पर उचित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद दोपहर करीब 3:00 बजे जिला बार एसोसिएशन ने अपनी दो दिन से जारी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की, जिसके बाद सभी अधिवक्ता पुन: न्यायिक कार्यों में लौट आए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बताया कि मामले में प्राथमिक जांच रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच अधिकारी को बदल दिया है। अब मामले की जांच उच्च स्तर पर की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर विभागीय जांच के आदेश भी पारित किए हैं। मामला सपरून चौकी से स्थानांतरित कर सदर थाना सोलन को सौंप दिया है।
जिला बार एसोसिएशन के जनरल हाउस और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात में मिले निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद हड़ताल को वापस ले लिया है। पुलिस अधीक्षक के समक्ष सभी मुद्दे रखे, जिस पर उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निष्पक्ष जांच होगी। ऐसे में विश्वास है कि पुलिस सही काम करेगी।
अभिषेक ठाकुर, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन सोलन