फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After relief in corona cases rise in flu increases tension across Solan distt

कोरोना से राहत के बीच सोलन जिले में बढ़े फ्लू के मामले

Fri, 06 Aug 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
After relief in corona cases rise in flu increases tension across Solan distt
अस्पताल में सर्जिकल ओपीडी के बाहर एकत्र मरीजव अन्य। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में खांसी, जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। लोगों को कोरोना से काफी हद तक राहत है लेकिन रोज जिले में 60 से अधिक लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इसी के साथ जलजनित रोगों के मामले भी रोज अस्पतालों में आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, लोगों में वायरल और कोरोना संक्रमण को लेकर भी असमंजस है। इसके चलते कई खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज घर में रहकर दवाइयां ले रहे हैं। वहीं, रोजाना बढ़ रहे वायरल के मामलों को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि, इन बीमारियों को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंतजाम पुख्ता किए हैं। बदलते मौसम और बरसात के कारण जलजनित रोगों और वायरल से लोग ग्रसित होना शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों ऐसे ही मामले अस्पतालों में आ रहे हैं। बीते दिनों से जिला के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिसन ओपीडी के बाहर विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों की कतारें देखने को मिल रही हैं। इनमें अधिक मामले वायरल के हैं। अस्पताल में वायरल के करीब 20, डायरिया के 10 और पीलिया के सात से 10 मरीज रोजाना उपचार के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियों को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, धर्मपुर, चंडी, अर्की, सायरी और नालागढ़ चिकित्सा ब्लॉक में रोजाना वायरल से पीड़ित दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि इन दिनों वायरल के मामले अस्पताल में ज्यादा हो गए हैं। लोगों से आग्रह है कि किसी भी लक्षण के आने पर चिकित्सक की सलाह पर उपचार करवाएं।
चिकित्सक की सलाह पर लें दवा : डॉ. अटवाल
क्षेत्रीय अस्पताल के मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. कमल अटवाल ने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। बरसात में घर के आसपास गंदगी न फैलने दें। शुद्ध और स्वच्छ जल और भोजन का सेवन करें। चिकित्सक की सलाह पर ही दवाइयां लें।

वायरल और कोविड के बीच अंतर समझें
चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले कम हैं लेकिन वायरल के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। दोनों में लक्षण लगभग बराबर हैं। कोविड संक्रमण में बुखार और खांसी के अलावा सांस तेजी से चढ़ने लगता है और ऑक्सीजन की मात्रा कम होनी शुरू हो जाती है जबकि वायरल में ऐसा नहीं होता। वायरल में तेज बुखार के साथ जुकाम और खांसी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed