{"_id":"6930436ced2aaacc2002fb83","slug":"advocates-should-provide-justice-to-every-section-of-the-society-vaidya-solan-news-c-176-1-ssml1040-158454-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाएं : वैद्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाएं : वैद्य
विज्ञापन
अधिवक्ताओं से की समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने की अपील
अधिवक्ता परिषद सोलन इकाई ने किया अधिवक्ता दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अधिवक्ता परिषद की सोलन इकाई ने बुधवार को अधिवक्ता दिवस पर संविधान सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ सोलन जिला और सत्र न्यायाधीश शरद कुमार लगवाल और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस अवसर पर सोलन जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर और अधिवक्ता परिषद के प्रांत अध्यक्ष अविनाश शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने अधिवक्ताओं को मेहनत करने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग तक न्याय पहुंचाने के महत्व से अवगत कराया। जिला सत्र न्यायाधीश शरद कुमार लगवाल ने संवैधानिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने अधिवक्ताओं को न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आभार व्यक्त किया और उनके समर्पण व ज्ञान की सराहना की। यह कार्यक्रम सोलन इकाई अधिवक्ता परिषद के बैनर तले आयोजित किया गया।
अंत में कुमुद ठाकुर ने सभी उपस्थित जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन नवीन सूर्यवंशी ने किया।