फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Adults sitting on swings in Jawahar Park, on the verge of breaking

Solan News: जवाहर पार्क में लगे झूलों पर बैठ रहे व्यस्क, टूटने की कगार पर

Sun, 07 Apr 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 07 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Adults sitting on swings in Jawahar Park, on the verge of breaking
शहर के जवाहर पार्क में इस जगह पर था फव्वारा। संवाद
पार्क में लगा फव्वारा भी काफी वर्षों से पड़ा बंद
विज्ञापन

अकसर पार्क में लगा रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा
पार्क की अनदेखी से सैर करने वाले लोगों की संख्या हुई कम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम ने भले ही हजारों रुपये खर्च कर शहर के जवाहर पार्क में नए झूलों को लगवाया है। लेकिन बच्चों के बैठने वाले झूलों पर व्यस्कों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले टूटने की कगार पर हैं। मगर इसे देखने वाला कोई नहीं हैं। वहीं पार्क में लगा फव्वारा काफी समय से बंद पड़ा है। अब यहां पर बच्चों ने इसे क्रिकेट खेलने का स्थान बना दिया है। हालांकि निगम की ओर से पार्क के रखरखाव के लिए कर्मचारी भी तैनात किया गया है। इसके बावजूद पार्क की हालक खराब हो रही है।
वहीं रोजाना पार्क में सैर-सपाटे के लिए आने वाले लोग भी यहां पर आकर परेशान होते हैं। अक्सर पार्क में नशेड़ी बैठे रहते हैं। पेड़-पौधों की आड़ में यहां पर युवा नशा करते दिखाई देते हैं। इस कारण लोगों ने पार्क का रुख करना भी कम कर दिया है। वहीं ओपन एयर जिम के कलपुर्जे भी टूट चुके हैं। इसे भी ठीक कराने की पहल नहीं की गई है। इससे भी पार्क की सुंदरता पर ग्रहण लगता जा रहा है। निगम की ओर से कई बार पार्क के सही कराने के लिए योजना बनाने को लेकर तर्क दिया गया। लेकिन कुछ जगहों पर ही पैसा खर्च हुआ है।
विज्ञापन

गौर रहे कि जवाहर पार्क में रोजाना सुबह से लेकर शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पार्क में आने के लिए उत्साहित रहते हैं। शुरूआत में पार्क में काफी भीड़ देखने को मिलता थी। अक्सर लोग पार्कों में सैर करने के लिए के लिए आते हैं। इसके अलावा पार्क में अधिकतर बच्चे झूले का आनंद उठाते दिखाई देते थे। लेकिन अब कम लोग ही पार्क का रुख करते हैं। वहीं सुरक्षा को लेकर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। पार्क में नगर निगम की ओर से सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए हैं। इससे भी लोग यहां आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पुलिस से मिलकर पार्क में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पार्क में तैनात कर्मचारी को आदेश दिए जाएंंगे कि वह समय-समय पर पार्क का चक्कर लगाएं और धूम्रपान करने वालों की शिकायत पुलिस में दें। पार्क को सुंदर बनाने का प्रयास किया गया है। व्यस्कों के खिलाफ भी झूला झूलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-ऊषा शर्मा
महापौर नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed