फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Admissions begin at PM Shri Vidyalaya in Darlaghat

Solan News: दाड़लाघाट में पीएम श्री विद्यालय में दाखिले शुरू

Sat, 04 Apr 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में सीबीएसई के नियमों के अनुसार 140 से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत शामिल किए जाने के बाद इस सत्र से प्रवेश प्रक्रिया सीबीएसई के नियमों के अनुसार की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल को लगभग 25 बच्चों ने प्रवेश लिया, जबकि 2 अप्रैल को करीब 115 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इस प्रकार दो दिनों में 140 से अधिक बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश लिया है।प्रधानाचार्य ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का दाखिला विद्यालय में करवाएं, ताकि सरकार के इस प्रयास को सफल बनाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों की पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक गजपति ने भी अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का दाखिला पीएम श्री विद्यालय में करवाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed