फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Admission process in degree colleges of the district will start from June 6.

Solan News: छह जून से शुरू होगी जिले के डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 04 May 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 04 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन

सात जुलाई को होगा ऑनलाइन फार्म जमा करने का अंतिम दिन
एक और दो जुलाई को जारी की जाएगी पहली व दूसरी मेरिट सूची
प्रवेश प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए जमा दो के परीक्षा परिणामों के बाद कॉलेज प्रशासन ने भी प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिसके तहत जिले के कॉलेजों में छह जून से सात जुलाई तक प्रवेश लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए 32 दिन का समय मिलेगा। इसके बाद पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस दौरान मेरिट सूची में शामिल किए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।
जानकारी अनुसार के जिला के संस्कृत और डिग्री कॉलेजों में सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थी प्रवेश के आवेदन छह जून से ऑनलाइन शुरू कर देंगे। 15 जुलाई फार्म जमा करवाने का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन

इस दिन शाम पांच बजे तक पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके के बाद तीन दिन के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने का समय दिया जाएगा। 18 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इसमें दो दिनों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। 22 जुलाई से कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उधर, डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्य रीटा शर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। इसमें ऑनलाइन माध्यम से फार्म और फीस जमा होगी। नए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए टीम भी गठित की जाएगी। जोकि विद्यार्थियों को फार्म भरने की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed