फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Accused of murder of Ravi sent three days police remand

रवि की हत्या का आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 01 Jun 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। मानपुरा में किराये के मकान में रहने वाले कामगार रवि प्रकाश की हत्या के मुख्य आरोपी मुंशी मंरडी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपी को पुलिस ने नालागढ़ कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे रिमांड पर भेजा गया। आरोपी को मानपुरा पुलिस ने झारखंड से पकड़ा है।
हत्या के मामले में एक महिला समेत दो अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। इन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। आरोपी मुंशी मंरडी ने दो साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी रवि प्रकाश की पत्थरों से पीटकर हत्या करने के बाद ठेडा के जंगल में फेंक दिया था। 21 मई को लाश को ठिकाने लगाने के बाद मुंशी मरंडी और उसके साथी मनु किसकू, नितिश और मृतक की पत्नी को लेकर झारखंड फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 21 मई से रवि प्रकाश लापता था। 23 मई को उसके चाचा अरुण कुमार और अविनाश ने मानपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 25 मई को उसका शव ठेडा जंगल से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मई को मुंशी मंरडी, मनु किसकू और नितिश को रवि प्रकाश मानपुरा बाजार में मिला और उसे वहां पर इन तीनों ने शराब पिलाई। शराब के नशे में तीनों उसे ठेडा के जंगल में गए और पत्थरों के प्रहार से मार दिया। पकड़े गए आरोपी मुंशी मंरडी ने हत्या की बात कुबूल कर ली है।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी मुंशी मंरडी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार जून तक पुलिस रिमांड मिली है। मामले में दो अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। मुंशी मंरडी की पत्नी को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed