{"_id":"04ef8f7362c66011acb44151e7e60252","slug":"accident-hindi-news-297","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ के अंतर्गत देवली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि बाइक पर सवार एक महिला व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 9 बजे जोघो पुलिस चौकी के तहत देवली में तेज रफ्तार ट्रक और मोटर साइकिल के बीच टक्कर हो गई। इसमें मोटर साईकिल पर सवार तीन लोग मस्तानपुरा निवासी धर्मेंद्र, मीना व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जिन्हें नालागढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया, लेकिन धर्मेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।