{"_id":"f671b38110740da7976b5c5ed3e58bbe","slug":"accident-hindi-news-213","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की माौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की माौत, तीन घायल
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा के पास देर रात एक बाइक के आल्टो कार से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल हालत में उसे बद्दी अस्पताल में लाया गया जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक दून वैली का ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था जो मां-बाप का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम मानपुरा के मेहरचंद का बेटा साहिल और जट्टीमाजरा के कश्मीरी लाल का बेटा रमन बाइक और एक और युवक देर रात किशनपुरा की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार के चलते किशनपुरा के पास बाइक सड़क पार कर रही महिला से टकरा गई। उसके बाद मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गए। इस दौरान नालागढ़ की ओर से आ रही कार छात्र को कुचलकर निकल गई। इसमें साहिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी दोस्त रमन जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं महिला भी गंभीर रूप से घायल है। उसे नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन सवार थे। तीसरे को हल्की चोटें पहुंची है। एसपी जी शिवा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
न हेलमेट न लाइसेंस, पुलिस बेपरवाह
बताया जा रहा है कि पंद्रह वर्षीय युवक ने न तो हेलमेट पहना था न ही उसके पास लाइसेंस था। पुलिस बैठकों में हेलमेट पहनकर बाइक न चलाने की हिदायतें और बिना लाइसेंस बाइक स्कूली छात्रों को न देने की तमाम हिदायतें लोगों के गले नहीं उतर रही हैं।
विज्ञापन