फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Abhishek and Anjali won in book memorization competition

Solan News: अभिषेक और अंजलि ने ग्रंथ कंठस्थ प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sun, 16 Feb 2025 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय सोलन में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। संस्कृत महाविद्यालय सोलन में शनिवार को वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रंथ कंठस्थ प्रतियोगिता के लिए अभिषेक और अंजलि को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति से सम्मानित प्रो. केशव राम शर्मा मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहे। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य व श्रेष्ठ लेखक डॉ. प्रेम लाल गौतम इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में शामिल रहे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में वर्मा ज्वेलर्स के मालिक नरेश वर्मा, पीटीए प्रधान शिखा शर्मा, उपप्रधान विद्या देवी और विक्रम इत्यादि ने इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश चंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट सबके समक्ष प्रस्तुत की। वर्ष भर जो विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में आगे रहे उनको पारितोषिक दिया गया तथा ग्रंथ कंठस्थ के लिए अभिषेक और अंजलि को नकद पुरस्कार देकर इनका उत्साहवर्धन किया। प्रो. केशव राम शर्मा और डॉ. प्रेम लाल गौतम ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनके उच्च भविष्य की कामना करते हुए समाज में उनकी भूमिका को समझाया। अंत में डॉ. विनय शर्मा ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में डॉ. देवकांत शर्मा, डॉ. ओंकार चंद, डॉ. भानु शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. पवन गौतम, डॉ. देव नेगी, डॉ. किरण सकलानी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed