Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Aarti from Dhundan passed the UGC exam.

Solan News: धुंदन की आरती ने यूजीसी परीक्षा की पास

Thu, 05 Feb 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aarti from Dhundan passed the UGC exam.
ग्राम पंचायत धुंदन की रहने वाली आरती चंदेल।
दाड़लाघाट (सोलन)। धुंदन पंचायत आरती चंदेल ने वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) एवं कनिष्ठ शोध अध्येता (जेआरएफ) परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

आरती के पिता तिलक राज और माता कला देवी बेटी की इस सफलता पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आरती ने प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन से की। आरती की सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है। आरती चंदेल की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों और गांववासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed