Hindi News
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Aam Aadmi Party workers' convention in Nalagarh, discussion on development and environmental issues
{"_id":"69dbe10e087c587ba40e24c5","slug":"aam-aadmi-party-workers-convention-in-nalagarh-discussion-on-development-and-environmental-issues-solan-news-c-176-1-ssml1044-167115-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, विकास और पर्यावरण मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, विकास और पर्यावरण मुद्दों पर चर्चा
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
नालागढ़ पहुंचने पर शिमला लोकसभा के सह प्रभारी दीपक झा का स्वागत करते हुए आप पार्टी के पदाधिकारी
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों के निरस्त होने की जानकारी दी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा गया। सम्मेलन में शिमला लोकसभा के सहप्रभारी दीपक झा, जिला प्रभारी उदय डोगरा, जिलाध्यक्ष जतिन मुसाफिर, संगठन मंत्री रणवीर मंदोत्रा, जिला सचिव थलिया राम शर्मा और जिला संयोजक रीटा ठाकुर उपस्थित रहे। संगठन मंत्री सौरभ जैन ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिक राजधानी बीबीएन क्षेत्र आज मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है। सीएसआर के तहत नालागढ़ की तरक्की के लिए तय राशि खर्च नहीं हो रही, खेल मैदानों की कमी है, सड़कों की स्थिति जर्जर है और अस्पतालों में मशीनों और चिकित्सकों की कमी के कारण जनता को चंडीगढ़ तक जाना पड़ता है। इसके अलावा एक उद्योग की ओर से फैलाए जा रहे वायु और जल प्रदूषण का मुद्दा भी गंभीर चिंता का विषय है। पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वर्ष 2027 के आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी नालागढ़ क्षेत्र में संगठन को मजबूत करेगी और विकास व पर्यावरण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इसके लिए पार्टी की तरफ से जन-जन आंदोलन भी चलाए जाएंगे। सम्मेलन में नालागढ़ विस अध्यक्ष अंकुश जैन, संगठन मंत्री सौरभ जैन, सचिव करमचंद, कोषाध्यक्ष नवदीप सूद और समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।