फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A man from Theog in Shimla hanged himself.

Solan News: शिमला के ठियोग के व्यक्ति ने लगाया फंदा

Tue, 21 Oct 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
सोलन के पुराने बस स्टैंड के पास की आत्महत्या
विज्ञापन


किराये के कमरे में रह रहा है परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ओल्ड बस स्टैंड सोलन के पास एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि मरने वाले व्यक्ति की पत्नी के साथ कुछ समय से अनबन चल रही थी। अभी तक की प्राथमिक जांच में किसी ने भी मौत को लेकर संदेह व्यक्त नहीं किया है, फिर भी पुलिस हर पहलू की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मृतक को फांसी पर लटका पाया गया। मृतक की पहचान श्याम सिंह, पुत्र ध्यान सिंह, निवासी गांव खशयार, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। शव मकान की छज्जे की रेलिंग से लटका हुआ मिला। मौके से फांसी के लिए प्रयुक्त प्लास्टिक के तार को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ओल्ड बस स्टैंड के समीप किराये के कमरे में रह रहा था। बताया गया कि मृतक कुछ समय के लिए अपने घर गया हुआ था और बाद में पत्नी के पास सोलन लौट आया था। घटना से कुछ समय पहले दोनों के बीच खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। घटना के समय मृतक की पत्नी कपड़े सुखाने के लिए रेलिंग पर गई थी; इसी दौरान उसने फांसी लगाई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है। किसी भी प्रकार के कानूनी पहलू या निर्णायक निष्कर्ष के लिए पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed