फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A group of devotees left to bring the divine light from Ayodhya.

Solan News: अयोध्या से दिव्य ज्योति लाने के लिए श्रद्धालुओं का दल रवाना

Wed, 07 Jan 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
10 जनवरी को बद्दी पहुंचेगी पावन ज्योति, क्षेत्र में होगा भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

बद्दी (सोलन)। अयोध्या से प्रभु श्रीराम की पावन ज्योति लाने के लिए बद्दी से श्रद्धालुओं का दल पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुआ। इस दल में बीबीएन के विकास झा, नरेश भारद्वाज, हर्ष आर्य, हैपी गर्ग, विनोद गर्ग, संदीप भारद्वाज, राजेश, दरिया, कमल भार्गव, राकेश शर्मा, सुशील गोयल, यशपाल गर्ग, धीरज गर्ग और अयस गर्ग शामिल हैं।
श्री राम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने बताया कि दिव्य श्रीराम ज्योति 10 जनवरी को सुबह करीब 6:00 बजे बद्दी पहुंचेगी। ज्योति के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बनेगा। उन्होंने बताया कि दिव्य ज्योति को पूरे बद्दी क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा, ताकि हर श्रद्धालु अपने घर के द्वार पर ही प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर सके। जिंदल ने बताया कि ज्योति के स्वागत के लिए शहर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। प्रभु श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार के साथ दिव्य ज्योति का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राम भजन संध्या को लेकर भी व्यापक तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे प्रभु श्रीराम की दिव्य ज्योति के दर्शन करें और आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed