Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A grand procession featuring the chariot of Bada Dev Arjun was taken out in Matuli.

Solan News: मटूली में बाड़ा देव अर्जुन के रथ की भव्य शोभायात्रा निकाली

Sun, 21 Jun 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A grand procession featuring the chariot of Bada Dev Arjun was taken out in Matuli.
रामशहर के मटूली गांव के बाड़ा देव अर्जुन रथ की भव्य शोभायात्रा के निकालते श्रद्धालु। स्रोत : 
श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, सोमवार को होगा विशाल भंडारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर के निकटवर्ती गांव मटूली में शनिवार को बाड़ा देव अर्जुन के रथ की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के बाद सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा सुबह लगभग 10 बजे मटूली गांव से शुरू होकर रामशहर बस स्टैंड और त्यामु होते हुए चोपड़ूं गांव तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देव रथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य पुजारी बाबा रामकरण ने कहा कि बाड़ा देव अर्जुन रथ क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने और आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को बनाए रखने का संदेश दिया। भंडारे के बाद देव रथ मटूली गांव की परिक्रमा करेगा। इसके उपरांत यह नेर मार्ग से होते हुए मां छिन्नमस्तिका मंदिर रिवालसर पहुंचेगा, जहां झंडार्पण की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद रथ अपने मूल स्थान मटूली लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed