{"_id":"69518618c894cfa7a009ae61","slug":"a-grand-cricket-battle-begins-in-dharampur-the-sound-of-bats-will-break-the-drug-menace-solan-news-c-176-1-ssml1042-160226-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में क्रिकेट का महासंग्राम शुरू, बल्लों की गूंज से टूटेगा नशे का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में क्रिकेट का महासंग्राम शुरू, बल्लों की गूंज से टूटेगा नशे का जाल
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
धर्मपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान सम्मानित करते हुए। संवाद
Link Copied
नशा मुक्त हिमाचल थीम पर मैदान में उतरीं 32 टीमें, एवर शाइन गुल्हाड़ी ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर के स्कूल मैदान में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। नशा मुक्त हिमाचल थीम पर आधारित इस महासंग्राम का शुभारंभ ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुनील कश्यप ने किया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे की दलदल से दूर रहने और खेल के मैदान में पसीना बहाने का कड़ा संदेश दिया गया। जिले भर से इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें अपना दमखम दिखा रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एवर शाइन गुल्हाड़ी और जत्रोग इलेवन के बीच खेला गया। जत्रोग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 76 रन बनाए। जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवर शाइन गुल्हाड़ी की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 9 ओवरों में 77 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ गुल्हाड़ी की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। मुख्यातिथि सुनील कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद स्वयं भी मैदान पर कुछ गेंदें खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी खेलों से दूर होकर मोबाइल और नशे के जाल में फंसती जा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को मिलकर प्रदेश को नशा मुक्त बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के कारोबार में शामिल संदिग्धों की जानकारी निडर होकर पुलिस को दें। इस मौके पर तरसेम ठाकुर, रविकांत ठाकुर, सन्नी ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।