फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A fire broke out in a pharmaceutical industry after a machine overheated, causing panic as smoke spread.

Solan News: दवा उद्योग में मशीन ओवरहीट होने से भड़की आग, धुआं फैलने से मची अफरा-तफरी

Sun, 29 Mar 2026 01:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
लोदीमाजरा के वृंदावन ग्लोबल उद्योग की घटना, दमकल विभाग ने एक घंटे में पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन) । औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत लोदीमाजरा स्थित एक दवा उद्योग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वृंदावन ग्लोबल नामक इस कंपनी में एक मशीन के ओवरहीट (अत्यधिक गर्म) होने के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी कामगार सुरक्षित बाहर निकल आए और दमकल विभाग की मुस्तैदी से बड़ा नुकसान टल गया। मशीन में आग लगते ही पूरी कंपनी में काला धुआं फैल गया। धुएं का गुबार इतना घना था कि आग बुझाने के लिए अंदर जाने का रास्ता तक नजर नहीं आ रहा था। कंपनी के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के फायरमैन जगदीश चंद के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों को शांत किया। आग से करीब पांच हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उधर, मानपुरा पुलिस टीम ने मौके पर जायजा लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कोट
सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया था। शुरुआती तौर पर मशीन के गर्म होने से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

- हेमराज, फायर ऑफिसर, बद्दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed