{"_id":"696d3320060391fcfb06a710","slug":"a-drug-racket-was-being-run-in-a-homestay-room-a-young-woman-was-caught-with-two-young-men-solan-news-c-176-1-ssml1040-161572-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: होमस्टे के कमरे में चल रहा था चिट्टे का धंधा, दो युवकों के साथ एक युवती पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: होमस्टे के कमरे में चल रहा था चिट्टे का धंधा, दो युवकों के साथ एक युवती पकड़ी
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर चंबाघाट के पास पुलिस ने की कार्रवाई
मौके से 2.70 ग्राम चिट्टा भी किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर चंबाघाट के पास एक होम स्टे में दबिश देकर एक युवती समेत दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से 2.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार सोलन चौकी में गुप्त सूचना मिली कि बेर पानी चंबाघाट के समीप स्थित एक होम स्टे के कमरे में चिट्टे के धंधा चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान होम स्टे के कमरे में ठहरे दो युवक और एक युवती को 2.70 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकखाना सलोगड़ा तहसील व जिला सोलन, विक्रांत भारद्वाज निवासी गांव व डाकखाना साधुपुल तहसील कंडाघाट और सुष्मिता कौशल निवासी जिला मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों से गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है। इनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।