Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A child playing in ward-14 of the municipal corporation was bitten by a stray dog

Solan News: नगर निगम के वार्ड-14 में खेल रहे बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काटा

Fri, 18 Apr 2025 10:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम के वार्ड-14 में खेल रहे बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काट दिया। इसके बाद बच्चे को आपातस्थिति में अस्पताल लाया गया। जहां बच्चे को रैबीज इंजेक्शन लगाया गया है। शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे सात वर्षीय बच्चा खेल रहा था। अचानक खेलते हुए लावारिस कुत्ते ने बच्चे को दांत मार दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया और परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन बच्चे को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले आए। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। लेकिन शहर के 17 वार्डों में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर में बीते दिनों वार्डों में लगाए समाधान शिविर आयोजित किए थे। इस दौरान भी लावारिस कुत्तों की समस्या लोगों ने बताई थी। 17 वार्डों में लोगों ने ये समस्या नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखी थी। साथ ही लोगों ने आग्रह किया था कि लावारिस कुत्तों की समस्या से जल्द हल निकाला जाए। लेकिन अभी भी समस्या कम नहीं हो रही है। वहीं अभी तक एबीसी सेंटर का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इससे कुत्तों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में ही नहीं रात में भी लोग लावारिस कुत्तों के आतंक से दिक्कतें झेल रहे हैं। स्कूल, कॉलेज के बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों का भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed