{"_id":"133-55560","slug":"Solan-55560-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर गोली लगने से बसपा नेता की रहस्यमय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर गोली लगने से बसपा नेता की रहस्यमय मौत
Solan
Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। सोलन जिले के धर्मपुर-कंडा मार्ग पर एक कोठी में कस्तूरबा (दिल्ली) सीट से वर्ष 2008 में बसपा प्रत्याशी रहे सतीश बसोया की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उसने खुद को गोली से उड़ाया है। वहीं, सतीश के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सतीश के भाई राजपाल सिंह भी ओखला (दिल्ली) सीट से वर्ष 2003 में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उधर, पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जिला सोलन के धर्मपुर-कंडा मार्ग पर मेहरबान कोठी में सतीश बसोया पुत्र हरिराम निवासी गड्डी मोहल्ला कल्लू संतनगर दिल्ली की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को वह अपने दोस्त मेहरबान सिंह निवासी गड्डी मोहल्ला के साथ उसकी धर्मपुर स्थित कोठी में ठहरा था। उसके साथ एक कुक मनोज कुमार भी था। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे घटना घटी। सोलन पुलिस के अनुसार सतीश ने अपने ही रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। दोनों शुक्रवार शाम चार बजे से शराब का सेवन कर रहे थे। वहीं, परिजनों का आरोप है कि सतीश की हत्या की गई है। उन्होंने सोलन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में होगा।
---
जब बर्फ निकाल रहे थे तब चली गोली
पुलिस के मुताबिक मेहरबान सिंह ने दर्ज बयान में कहा है कि वह चार बजे से देर रात तक शराब पी रहे थे।। देर रात सतीश ने मेहरबान को बर्फ लाने के लिए भेजा। वहीं, कुक खाना बनाने में व्यस्त था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनी। भागकर जब दोनों कमरे में पहुंचे तो सतीश के हाथ में रिवाल्वर थी और कनपटी से खून बह रहा था। फोन के माध्यम से सूचना धर्मपुर थाने में दी गई।
विज्ञापन
---
लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त
पुलिस ने मौके पर से लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली है। लाइसेंस की जांच पुलिस कर रही है। हिमाचल में लाइसेंस रिवाल्वर लाने से पहले अनुमति ली है या नहीं, इस बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
---
सीबीआई करे जांच : भाजपा नेता
भाजपा नेता एवं सतीश के बड़े भाई राजपाल सिंह ने कहा कि उनका भाई कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या की साजिश रची गई है। इसमें उसके साथी भी शामिल हो सकते हैं। लेन-देन में उसका भाई साफ था। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है।
---
आत्महत्या का मामला : एसपी
पुलिस अधीक्षक सोलन डा. रमेश छाजटा ने कहा कि प्रारंभिक चरण में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए लाश आईजीएमसी भेजी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। आर्थिक स्थिति आत्महत्या का कारण हो सकती है।