{"_id":"133-49167","slug":"Solan-49167-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस रुपये के स्टांप को 40 किमी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस रुपये के स्टांप को 40 किमी दौड़
Solan
Updated Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू में उप तहसील कार्यालय न होने से उद्यमियों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को परवाणू से करीब 40 किलोमीटर दूर कसौली में अपने राजस्व कार्य करवाने जाना पड़ता है। कई बार इतने दूर जाकर भी कार्य नहीं हो पाते हैं। यहां तक यदि परवाणू में किसी व्यक्ति को पांच या दस रुपये का स्टांप पेपर भी लेना होता है तो उसे कसौली की से मंगवाना पड़ता है।
परवाणू में इससे पूर्व भाजपा सरकार ने परवाणू में अस्थाई तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। इसके चलते तहसीलदार महीने में 15 दिन नगर परिषद परवाणू में बैठते थे। लेकिन कांग्रेस सरकार के आने के बाद परवाणू में तहसीलदार ने परवाणू में बैठना बंद कर दिया। इससे लोगों को मजबूरन अपने कार्यों के लिए परवाणू का रुख करना पड़ता है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, मौजी राम, शेखर कुमार, संत राम, लोदी राम, प्रवीण, मुकेश ने बताया कि तहसील कार्यालय न होने से परेशानी होती है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए के लिए कसौली जाना पड़ता है। प्रदेश सरकार को पहले की तरह 15 दिन तहसीलदार परवाणू भेजना चाहिए या फिर परवाणू में तहसील कार्यालय खोलना चाहिए। इस बारे में तहसीलदार कसौली बलदेव राज शर्मा का कहना है कि परवाणू में 15 दिन नायब तहसीलदार बैठने मामला उनकी जानकारी में नहीं है।